URIC ACID: आजकल यूरिक एसिड की समस्या एक आम समस्या बन गई है। यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। बता दें कि यूरिक एसिड एक केमिकल है, जो तब बनता है जब शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ टूटता है। लेकिन, अनहेल्दी और अनियमित खानपान भी यूरिक एसिड बढ़ने का एक कारण हो सकता है। शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से किडनी, हार्ट, गठिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए यूरिक एसिड को कंट्रोल करना जरूरी होता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी रसोई में मौजूद मसालों का उपयोग कर सकते हैं। जी हां क्योंकि मसाले औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कौन-कौन से मसालों का सेवन करना चाहिए।
अजवाइन
शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए अजवाइन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन में ओमेगा 3 फैटी एसिड और कई विटामिन मौजूद होते हैं, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए खाली पेट गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करना चाहिए।
मेथी
यूरिक एसिड बढ़ने पर मेथी का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। जी हां क्योंकि मेथी में भरपूर मात्रा में फॉस्फोरस, फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन ए, बी और सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही मेथी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होता है। इसके लिए खाली पेट मेथी दाना के बीज के पानी का सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए खाएं ये फल, कई तरह के इंफेक्शन्स से होगा बचाव
काली मिर्च
शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए काली मिर्च का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काली मिर्च औषधीय गुणों से भरपूर होती है, काली मिर्च का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की शिकायत भी दूर होती है और यूरिक एसिड भी कंट्रोल होता है। साथ ही काली मिर्च का सेवन बॉडी में होने वाली सूजन को भी कम करने का काम करती है।
हल्दी
हल्दी को एक सबसे शक्तिशाली मसाला माना जाता है। हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, इसलिए अगर किसी के शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ गई है, तो उसे हल्दी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हल्दी के सेवन से यूरिक एसिड को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।