PNB My Salary Account: कई बैंक सैलरी अकाउंट को दुधारू गाय की तरह मानते हैं. क्योंकि हर माह सैलरी आएगी तो बैंक में पैसे का रिसाक्लिंग बना रहता है. इसलिए कई बैंक सैलरी अकाउंट पर कई लुभावने ऑफर भी देते हैं. जैसे देश का दूसरा बड़ा सरकारी बैंक सैलरी अकाउंट पर 23 लाख तक की सुविधा का लाभ ग्राहकों को देता है. यही नहीं कई अन्य सुविधाएं भी हैं जो बैंक आपको सैलरी अकाउंट के माध्यम से देता है. वेतन के हिसाब से आपको सुविधाएं प्रदान की जाती हैं. आइये जानते हैं क्या-क्या सुविधा का लाभ आप उठा सकते हैं..
यह भी पढ़ें: Covid-19: मुंबई में सबसे अधिक केस, इन राज्यों में भी बढ़ी कोरोना के संक्रमितों की संख्या, जानें बचने के उपाय
जीरो बैंलेंस पर खोले जाते हैं सैलरी अकाउंट्स
आपको बता दें कि ज्यादातर सभी बैंक सैलरी अकाउंट्स जीरो बैलेंस पर खोलते हैं. पीएनबी की बात करें तो सैलरी अकाउंट पर स्वीप की सुविधा देता है. यही नहीं माई सैलरी अकाउंट में ग्राहक ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी भी ले सकते हैं. इसमें ग्राहकों को पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी मिलता है. यही नहीं खाते के साथ फ्री क्रेडिट कार्ड भी ले सकते हैं. यही नहीं ओवर ड्राफट के रूप में खाते से वेतन के हिसाब से लोन मिल जाता है.
वेतन के हिसाब से कैटेगिरी
आपको बता दें कि बैंक ने 10 हजार से 25 हजार प्रतिमाह वेतन पाने वालों को सिल्वर कैटेगिरी में ऱखा है. वहीं 25001 से 75000 रुपये तक के लोगों को गोल्ड कैटेगरी में रखा गया है. वहीं 75001 रुपये से 150000 रुपये तक को प्रीमियम श्रेणी में रखा गया है .इसके अलावा 150001 रुपये से अधिक वेतन वालों को प्लेटिनम श्रेणी में रखा गया है.