
हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में सुख, शांति और धन की कभी कमी न हो. इसके लिए लोग मेहनत करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और हर संभव कोशिश करते हैं कि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे लेकिन कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां ही गरीबी और नकारात्मकता को बुला लेती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छत या मुख्य द्वार पर रखी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो मां लक्ष्मी को नाराज कर देती हैं. नतीजा ये होता है कि घर में पैसा टिकता नहीं, तनाव बढ़ता है और आर्थिक संकट हमेशा बना रहता है.
जंग लगा समान बन सकता है गरीबी का कारण
अगर आपकी छत या घर के मुख्य दरवाजे पर जंग लगा पुराना सामान, टूटा लोहा, या बंद पड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे हैं, तो यह बहुत बड़ा वास्तु दोष माना जाता है. वास्तु शास्त्र कहता है कि ऐसे सामानों से शनि देव नाराज होते हैं और घर में दरिद्रता फैलने लगती है. जंग लगी या बेकार धातुएं धीरे-धीरे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं, जिससे घर की सकारात्मकता खत्म हो जाती है. इसके अलावा, ये वस्तुएं मां लक्ष्मी की कृपा को रोक देती हैं, जिससे घर में धन की आवक बंद हो जाती है और खर्चे लगातार बढ़ते रहते हैं.
टूटा-फूटा और कबाड़ घर की समृद्धि छीन लेता है
वास्तु शास्त्र इससे सहमत
अक्सर लोग सोचते हैं कि घर की छत या दरवाजे के पास पुराना सामान रखने से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन वास्तु शास्त्र इससे सहमत नहीं है. टूटे बर्तन, पुराने जूते-चप्पल, गमले या रैक जैसी चीजें दरवाजे या छत पर रखना बहुत अशुभ माना गया है. ये न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाती हैं बल्कि घर की सुख-समृद्धि को भी प्रभावित करती हैं. ऐसे घरों में अक्सर झगड़े, मानसिक तनाव और आर्थिक रुकावटें बनी रहती हैं. वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्य द्वार पर रखा पुराना या टूटा सामान देवी लक्ष्मी के प्रवेश में बाधा बनता है.
अभी करें सफाई, नहीं तो होगी आर्थिक परेशानी
अगर आपके घर की छत या दरवाजे के पास ऐसा कोई सामान रखा है, तो उसे तुरंत हटा दें. सफाई और वस्तुओं की व्यवस्था से घर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है. छत पर कबाड़ या जंग लगा लोहा नहीं, बल्कि पौधे, पूजा की सामग्री या साफ-सुथरी वस्तुएं रखें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. याद रखें, वास्तु के छोटे-छोटे नियम आपकी तरक्की का रास्ता खोल सकते हैं. इसलिए आज ही एक नजर अपनी छत पर डालिए कहीं वहां रखा सामान आपकी किस्मत को तो नहीं रोक रहा