How to increase followers on Youtube or Instagram : आज के युग को डिजिटल युग कहा जाता है, इसमें कोई शक नहीं क्योंकि हर कोई Youtube और Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी एक पहचान बनाना चाहते हैं. जिसके लिए वह कुछ भी कर गुज़रते हैं. चाहे आप एक बिजनेस वुमन हों, कंटेंट क्रिएटर हों या चाहे आपका कोई भी पेशा क्यों न हो, हर कोई अपने फॉलोअर्स बढ़ाना चाहता है, क्योंकि जितने ज्यादा फॉलोअर्स उतनी ज्यादा लोगों में अपनी पहचान साथ ही अपने लिए नए अवसर खोजने का मौका भी. लेकिन इस सबके बीच आपको कभी ऐसा लगा होगा कि आखिर इन बड़े - बड़े इनफ्लुंसर्स को इतने ज्यादा फॉलोअर्स कैसे हो जाते हैं? आज आपको इसी सवाल का जबाव मिलने वाला है.
वीडियो को बनाएं आकर्षक
इसके लिए सबसे पहला रूल है कि आपका कंटेंट आकर्षक विषय , मनोरंजक और जानकारीपूर्ण होना चाहिए. आपनी ऑडियंस की रुचियों को ध्यान में रखकर ही कंटेंट बनाएं. जिसे देख लोगों को को पसंद भी आए और वह बार - बार देखने आपकी प्रोफाइल पर विजिट करें. आप इसके लिए आकर्षक फोटोज, वीडियो व दिलचस्प रील शेयर कर सकते हैं. अपनी रील को आकर्षक बनाने के लिए Editing, क्वालिटीऔर लाइटिंग का खास ध्यान रखें.
नियमित रूप से पोस्ट शेयर करें
इसमें अपने पोस्ट शेयर करने के एक शेड्यूल रखें, सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है. इसके लिए आप रोज़ाना या हफ्ते में एक बार पोस्ट करें, दिन में एक बार स्टोरीज अपडेॉ करें. यदि आप अपने एक निश्चित शेड्यूल का पालन करेंगे तो आपके दर्शकों की संख्या बढ़ती जाएगी.
पोस्ट को करें ऑप्टिमाइज
रूल नंबर तीन अपने कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए ऑप्टिमाइज करना बेहद जरूरी है. प्रासंगिक हैशटैग का इस्तेमाल करें, साथ ही पोस्ट की लोकेशन को टैग करना न भूलें. लोगों को आकर्षित करने के लिए ऐसे कैप्शन लिए जिसे पढ़कर वह आपकी पोस्ट को देखने पर मजबूर हो जाएं. इसके अलावा वीडियो में आकर्षक Thumbnail बनाएं.
दर्शकों से जुड़े रहे
रूल नंबर चार अपने फॉलोअर्स की की संख्या बढ़ानी है तो उनसे जुड़े रहें वर अन्य यूजर्स के साथ बातचीत करें, इसके लिए एक समुदाय बना सकते हैं. वहीं Instagram पर अपने यूजर्स को कमेंट के जरिए मैसेज से जवाब दे सकते हैं. अन्य लोगों की पोस्ट को लाइक करके कमेंट करें, और Youtube creators के साथ सहयोग करें.