SUMMER TOURIST PLACES:गर्मियों के मौसम से परेशान हो चुके हैं और गर्मियों की छुट्टियां पड़ गई हैं कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं,तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन और शानदार जगहों के बारे में बताएंगे जिससे आप घूमने का पूरा मजा ले पाएंगे। बता दें, भारत में जून के महीने में चाहें भले ही गर्मी हो, लेकिन कुछ ऐसी जगह हैं जहां का वातावरण आपको खुश कर देगा। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं और इस बात से परेशान हैं कि कहां घूमना चाहिए, तो हम आपको ऐसी जगहों के नाम बताएंगे जहां आपको गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ सकता है। आइए जानते हैं नाम..
चिकमंगलूर- अगर आप गर्मियों में हरे- भरे कॉफी के बागान और मनभावन लुभावने झरने और ठंडी हवा और प्रकृति का सही आनंद लेना चाहते हैं तो कर्नाटक के चिकमंगलूर शहर जा सकते हैं। बता दें, ये शहर काफी खूबसूरत और शानदार है, यहां पर आपको प्रकृति के अनोखे और अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे। जून के महीने में यहां के मौसम का तापमान काफी ठंडा रहता है। यहां आप ठंड का आनन्द अच्छे से ले पाएंगे।
शिलांग- मेघालय का सबसे फेमस जगह शिलांग है जहां हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट्स घूमने आते हैं। यहां का नजारा काफी मनमोहक है। आप को बता दें शिलांग आपको कश्मीर की वादियां याद दिला देगा। अगर आप चिलचिलाती गर्मी से ऊब चुके हैं और राहत पाना चाहते हैं, तो यहां आ सकते हैं। यहां के जंगल काफी फेमस हैं देवदार के पेड़ों की खुशबू, खूबसूरत झरने और यहां की नदियां आपका मन मोह लेगी यहांके वातावरण एकदम शान्ति का एहसास होगा। बता दें, जून के महीने में यहां तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहता है। ऐसे में यहां आपको काफी हद तक गर्मी से राहत मिलेगी।
ऊटी, तमिलनाडु-तमिलनाडु मे नीलगिरि पहाड़ियों के बीच बसे ऊटी गर्मियों में घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। जून के महीने में ये हिल स्टेशन जादू से कम नही है। यहां मानसून के दौरान यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। यहां भारत का सबसे बड़ा रोज गार्डन, एवलांच झील और गिरते हुए खूबसूरत झरने देखते ही बनते हैं। बता दें, जून में ऊटी का तापमान न्यूनतम लगभग 17 डिग्री रहता है। जहां आपको काफी हद तक गर्मी से राहत मिलेगी।
माउंट आबू- अगर आप दिल्ली के आस पास में कोई ठंडी एरिया ढूढ़ रहें हैं तो आप माउंट आबू जा सकते हैं। जो राजस्थान की अरावली पहाड़ियों के बीच बसा हैं। बता दें, माउंट आबू समुद्र तल से 1,220 मीटर ऊपर स्थित है। जहां जून के महीने में हल्की बारिश।और हरी-भरी खूबसूरत पहाड़ियां देखने को मिलती हैं । यहां नक्की झील पर बोट की सैर करना यादगार ही बन जाता है।