.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D78f86e0d-a607-4261-a4ba-80fa8968bcfe&w=3840&q=75)
Healthy Skin: स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन की देखभाल करने के लिए भी अपनी डाइट का खास ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि स्किन को हेल्दी रखने के लिए भी कई विटामिन्स की जरूरत पड़ती है। जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। साथ ही हेल्दी डाइट लेने से स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और त्वचा पर निखार भी आता है। ऐसे में फलों का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि फलों में वह सभी विटामिन्स मौजूद होते हैं,जो स्किन को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। फलों का सेवन करने से स्किन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं स्किन को हेल्दी रखने के लिए कौन-कौन से फलों का सेवन करना चाहिए।
पपीता
स्किन को हेल्दी रखने के लिए पपीता (Papaya) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि पपीता में विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई और विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन संबंधी कई परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही पपीता का सेवन करने से स्किन पर ग्लो भी आता है।
एवोकाडो
स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एवोकाडो (Avocado) का सेवन भी लाभदायक साबित होता है, क्योंकि एवोकाडो में विटामिन बी मौजूद होता है, जो झुर्रियों और फाइन-लाइंस को कम करने में मददगार साबित होता है। साथ ही एवोकाडो का सेवन करने से स्किन हेल्दी भी रहती है।
अनार
अनार (Pomegranate) या अनार के जूस का सेवन भी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से खून साफ होता है, जिससे स्किन संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। साथ ही स्किन भी हेल्दी रहती है।
केला
स्किन को हेल्दी रखने के लिए केले (Banana) का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि केला में विटामिन बी, विटामिन ए और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन संबंधी कई परेशानियों को दूर रखने के साथ-साथ स्किन को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं।
नींबू
नींबू (Lemon) में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है, इसलिए अगर आप नींबू का सेवन करते हैं, तो यह स्किन को हेल्दी रखने में काफी मददगार साबित होता है। इसके लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।
संतरा
संतरा (Orange) का सेवन भी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि संतरे में भी विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप संतरे का सेवन करते हैं, तो इससे झुर्रियों और डेड स्किन की समस्या दूर होती है और स्किन पर ग्लो भी आता है।