
Car Mileage Tips: दुनियाभर में लोग कार का बड़े संख्या में उपयोग करते हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसकी कार अच्छा एवरेज दे, लेकिन जाने-अनजाने में लोग कुछ ऐसा गलतियां कर देते हैं, जिससे कार के एवरेज पर असर पड़ता है और वह कम हो जाता है। जिससे कई लोग परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी कम एवरेज की वजह से परेशान हैं, तो कार चलाते समय इन बातों का ध्यान रखें, इससे आप अपनी कार का माइलेज बढ़ा सकते हैं। इससे न सिर्फ पेट्रोल या डीजल की बचत होगी, बल्कि इंजन की लाइफ भी बढ़ेगी।
स्पीड लिमिट का ध्यान रखें
कार ड्राइव करते समय आपको स्पीड लिमिट का ध्यान रखना चाहिए। जी हां अगर आप सामान्य स्पीड के मुकाबले ज्यादा तेज कार को डाइव करते हैं, तो इससे एवरेज में कमी आ सकती है।
गियर का ध्यान रखें
कार चलाते समय गियर का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आपके कार की स्पीड कम है और आप हाई गियर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे इंजन पर दबाव पड़ता है, जिससे माइलेज में कमी आ सकती है। इसी तरह अगर आप तेज स्पीड में लो गियर पर गाड़ी चलाते हैं, तो भी इंजन पर असर पड़ता है। इससे फ्यूल ज्यादा खर्च होता है।
हवा का प्रेशर चेक करें
कार ड्राइव करते समय टायरों में हवा का प्रेशर चेक करना चाहिए। अगर टायरों में हवा कम है, तो इसका सीधा असर कार के इंजन पर पड़ता है। जिसकी वजह से इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ज्यादा पेट्रोल खर्च होता है। ऐसे में कार चलाने से बचना चाहिए।
ओवरलोडिंग से बचें
कार चलाते समय कार को ओवरलोडिंग से बचाना चाहिए। जी हां क्योंकि जब कार ओवरलोड होती है, तो इंजन पर दबाव बढ़ता है, जिसकी वजह पेट्रोल और डीजल ज्यादा खर्च होता है। ऐसे में कार के एवरेज पर असर आता है।
समय पर करवाएं सर्विस
बेहतर एवरेज पाने के लिए कार का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। कार को हमेशा सही समय पर सर्विस करवाना चाहिए। समय पर सर्विस के कारण कार में आने वाली परेशानी की जानकारी पहले ही मिल जाती है और समय रहते हुए उसे ठीक करवाया जा सकता है।