Monsoon Car Care Tips: बारिश का मौसम जितना ही खुशनुमा लगता है, उतनी ही परेशानियां भी लेकर आता है। जी हां मानसून का मौसम आते ही बारिश से गाड़ियों को नुकसान होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इसमें सबसे बड़ी समस्या है गाड़ी में जंग लगने की। बारिश के दिनों में पानी और नमी के कारण कार में जंग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी गाड़ी को जंग लगने से बचा सकते हैं।
गाड़ी को कवर से ढ़क कर रखें
मानसून के दिनों में अपनी कार को हमेशा कवर से ढ़क कर रखना चाहिए, कार जंग से बचाने के लिए एक अच्छी क्वालिटी का वाटरप्रूफ कवर खरीदना चाहिए। कार को कवर में रखने से आपकी कार न केवल बारिश और धूल से बचेगी, बल्कि कवर आपके कार को सूरज की यूवी किरणों से भी सेफ्टी देने का काम करेगा।
सूखे कपड़े से अच्छे से पोछे
इस मौसम में कार में काफी गंदगी जमा हो जाती है, बारिश के चलते हैं कार में कीचड़ लग जाता है, जो कार के पेंट को नुकसान पहुंचा सकता है और जंग लग सकती है। ऐसे में हर बारिश के बाद कार को साफ पानी से धोएं और सूखे कपड़े से अच्छी तरह से पोछे। इससे कार का पेंट और मेटल दोनों काफी लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगे।
यह भी पढ़ें:Car Tips in Monsoon: मानसून में कार के शीशे पर जम जाती है भाप, तो अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
एंटी-रस्ट कोटिंग करवाएं
कार को जंग से बचाने के लिए आपको एंटी-रस्ट कोटिंग लगवाना चाहिए, यह आपकी गाड़ी के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। इसे आप खासकर गाड़ी के निचले हिस्से और उन मेटल पार्ट्स पर लगावाए, जो नमी के संपर्क में अक्सर रहते हैं। इससे उन जगहों पर नमीं नहीं रहती है और कार जंग से पूरी तरह से सुरक्षित रहती है।
खुले में न करें पार्क
अगर आपने अपनी गाड़ी को ऐसी जगह पर पार्क किया है, जहां पर पानी जमता है या फिर सीधे बारिश का पानी उस पर पड़ती है, तो उसके टायर से लेकर साइलेंसर तक सबकुछ खराब हो सकता है। ऐसे में कोशिश कीजिए की आप अपनी कार को हमेशा छांव, शेड, गैरेज या फिर कम से कम ऐसी जगह पर पार्क करें जहां पर पानी न जमता हो।