How to get rid of Grey hair: उम्र बढ़ने के साथ बाल का सफेद होना एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के चलते समय से पहले ही कई लोगों के बाल सफेद हो जाते हैं। बाल को सफेद होने से बचाने के लिए विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट और खनिजों से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए, साथ ही अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। आइए जानते हैं बाल सफेद क्यों होते हैं और इसे कैसे रोका जा सकता है।
बाल सफेद क्या होते हैं
बता दें कि बाल तब सफेद होते हैं, जब आपके रोम छिद्र मेलेनिन बनाना बंद कर देते हैं। मेलेनिन वह पदार्थ है, जो आपको त्वचा और बालों को रंग देता है। वैसे तो औसतन, बाल 35-40 की उम्र में सफेद होने लगते हैं.लेकिन कुछ लोगों के बाल कम उम्र जैसे 20 से 25 के बीच में ही सफेद होने लगते हैं।
धूम्रपान से दूरी
अगर आप धूम्रपान का सेवन करते हैं, तो आपके बाल उम्र से पहले ही सफेद हो सकते हैं। क्योंकि धूम्रपान ऑक्सिडेटिव तनाव को बढ़ाता है, जिससे आपके बालों के रोम छिद्रों को नुकसान पहुंचा सकता है और मेलेनिन कम होने लगता है। अगर आप चाहते हैं, आपके बाल जल्दी सफेद हो तो आपको धूम्रपान से दूरी बनाना चाहिए।
अच्छी नींद ले
तनाव और कम नींद के कारण भी बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं, इसलिए आपको 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए और तनाव से भी बचना चाहिए।
हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
अगर आपके बाल उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं, तो आपको हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हरी सब्जियां आयरन और विटामिन्स से भरपूर होती है, जो बालों के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
यह भी पढ़ें: Health Tips: वजन को करना चाहते हैं कम, तो डाइट में शामिल करें ये मसाले
आंवला खाएं
आंवला बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप कच्चे आंवला या आंवला के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे बाल असमय सफेद नहीं होंगे, साथ ही बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं।
किशमिश खाएं
किशमिश आयरन का एक पावर हाउस है और इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है जो मिनरल के तेजी से अवशोषण में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे असमय बाल सफेद होना बंद हो जाते हैं।