सूजी के छोटे-छोटे रसगुल्ले : त्योहार हो या घर में कोई खास मौका, मिठाई का नाम आते ही रसगुल्ले याद आ जाते हैं. लेकिन अगर आप कुछ अलग और आसान बनाना चाहते हैं, तो सूजी से बने छोटे-छोटे रसगुल्ले एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। बिना छेना और ज्यादा मेहनत के तैयार होने वाली यह मिठाई स्वाद में बेहद खास लगती है.
सूजी के रसगुल्ले बनाने के लिए सामग्री
इस आसान रेसिपी के लिए एक कप सूजी, आधा लीटर दूध, एक कप चीनी, दो कप पानी, थोड़ा सा घी, इलायची पाउडर और तलने के लिए तेल या घी की जरूरत होगी. आप चाहें तो सजावट के लिए बादाम या पिस्ता भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ऐसे बनाएं सूजी का नरम आटा
सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा घी डालकर सूजी को धीमी आंच पर भूनें. जब सूजी हल्की सुनहरी हो जाए और खुशबू आने लगे, तो इसमें दूध डालकर लगातार चलाते रहें। कुछ ही देर में मिश्रण गाढ़ा होकर एक साथ आने लगेगा। इसे गैस से उतारकर ठंडा होने दें.
छोटे आकार के रसगुल्ले तैयार करने का तरीका
ठंडे मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह मसलकर मुलायम कर लें. अब इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें। ध्यान रखें कि सभी गोले एक समान आकार के हों, ताकि वे अच्छी तरह पक सकें.
चाशनी में मिलेगा मिठास का स्वाद
एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें. इसमें इलायची पाउडर डालने से खुशबू बढ़ जाएगी। अब तैयार सूजी के गोलों को हल्के तेल या घी में तलकर गर्म चाशनी में डाल दें। कुछ समय बाद रसगुले चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे.
घर की बनी मिठाई का उठाएं आनंद
सूजी के रसगुले स्वाद के साथ-साथ बनाने में भी आसान हैं. यह मिठाई अचानक आए मेहमानों के लिए भी जल्दी तैयार की जा सकती है. घर पर बनी यह मिठाई बाजार की मिठाइयों से अलग और खास स्वाद का अनुभव देती है.