.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D9337b24d-e6ab-4ad6-b629-5cd3e7ab694e&w=3840&q=75)
AC Care Tips: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो रही है, ऐसे में अब अधिकतर लोगों ने अभी से एसी चलाना बंद कर दिया है। ऐसे में अगर आप अपने एसी को खुला छोड़ देते हैं, तो इससे एसी पर काफी बुरा असर पड़ता है और अगले सीजन तक एसी खराब भी हो सकता है। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि एसी को अगले सीजन तक सेफ कैसे रखा जाएं।
एसी को खुला छोड़ने के नुकसान
आपको बता दें कि सर्दियों के सीजन में अगर आप एसी को खुला छोड़ देते हैं, तो इससे एसी के अंदर डस्ट, पानी और कई तरह की गंदगी इकट्ठा हो जाती है, जिसकी वजह से एसी के कई पार्ट्स डैमेज हो जाते हैं और अगले सीजन तक उसकी कूलिंग कम हो जाती है या एसी खराब हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि एसी को किस तरीके से सेफ रखा जा सकता है।
फिल्टर्स को अच्छी तरह से साफ करें
सर्दियों के मौसम में एसी बंद करने से पहले एसी के फिल्टर्स को अच्छी तरह से साफ कर लें, एसी के फिल्टर्स को धोने के लिए पानी का यूज कर सकते हैं। फिर जब फिल्टर्स अच्छी तरह से सूख जाएं, तो आप उसे एसी में लगा सकते हैं।
कॉइल्स को करें क्लीन
सॉफ्ट ब्रश का यूज करके अच्छे से कॉइल को क्लीन कर लें। एक बार क्लीनिंग होने के बाद ही पैकिंग करें।
एसी को वॉटरप्रूफ कवर से ढ़के
सर्दियों के मौसम में एसी को ढ़क कर रखें, एसी को ढ़कने के लिए वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ कवर का इस्तेमाल करें। एसी पर नॉन-वोवन फैब्रिक या लेदराइट. साधारण पॉलिथीन या प्लास्टिक कवर न लगाएं, क्योंकि ये अंदर की नमी फंसा देते हैं, जिससे जंग या बदबू हो सकती है।
पाइप और ट्रे में से पानी निकाल दें
एसी बंद करने से पहले उसके पाइप और ट्रे में से पानी निकाल दें, लंबे समय तक पाइप और ट्रे में पानी रहने से उसमें जंग लग सकता है और बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
प्लग निकाल दें
सर्दियों के मौसम में एसी बंद करने से पहले एसी का प्लग निकाल दें।रिमोट की बैटरी निकालकर अलग रख दें, ताकि बैटरी लीक न हो और रिमोट खराब न हो।