
IIT Delhi And UQ Joint Phd: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा के क्षेत्र को और मजबूत करते हुए भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड (यूक्यू) ने संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। यह कार्यक्रम जुलाई 2026 से आरंभ होगा। इस प्रोग्राम से छात्रों को भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों जगह रिसर्च करने का मौका मिलेगा। आईआईटी दिल्ली और क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी से ज्वाइंट पीएचडी छात्रों के लिए गोल्डन चांस हैं।
छात्रों को दोनों संस्थानों की ज्वाइंट पीएचडी डिग्री मिलेगी
आईआईटी दिल्ली का कहना है कि यह अवसर साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, गणित, मानविकी और सोशल साइंसेज जैसे कई विषयों के उत्कृष्ट उम्मीदवारों के लिए खुला है। 4 साल के इस पीएचडी प्रोग्राम को पूरा करने वाले छात्रों को दोनों संस्थानों की ज्वाइंट पीएचडी डिग्री मिलेगी। वहीं, जो छात्र पीएचडी में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके लिए 11 नवंबर और 10 दिसंबर को ऑनलाइन सूचना सत्र आयोजित किए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जाएगी
आपको बता दें कि 11 नवंबर और 10 दिसंबर को ऑनलाइन सूचना सत्र में कार्यक्रम की संरचना, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस सत्र से छात्र आसानी से आवेदन प्रक्रिया के बारे में समझ सकेंगे और उन्हें आवेदन करने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Amazon LaysOff: अमेजन में सबसे बड़ी छंटनी की तैयारी, 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
बता दें कि IIT दिल्ली और क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के ज्वाइंट पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला के लिए 30 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UQIITD.org पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें जिन भी छात्रों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, उनकी सूची 1 जनवरी से 4 मार्च, 2026 तक जारी की जाएगी। वहीं, इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा।