IIT Delhi Apprentice Recruitment 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली की ओर से अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस अप्रेंटिसशिप के जरिए कुल 29 उम्मीदवारों का चयन होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 जनवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iitd.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से जुड़ी संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. आवेदन फॉर्म में पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
STEP 4. मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
STEP 5. अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।
आयु सीमा
आपको बता दें कि अप्रेंटिसशिप भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 19 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री या इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट अथवा केटरिंग में डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए। आवेदन शुल्क की बात की जाए तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।