GATE 2026 Answer Key: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद अपनी Enrollment ID / Email और Password भरकर लॉगिन करें.
STEP 3. अब आंसर की, क्वेश्चन पेपर, रिस्पॉन्स शीट के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 4. आपकी आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
STEP 5. अंत में आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
तय समय के अंदर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
प्रोविजनल आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर उम्मीदवार अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। वहीं, अगर कोई भी उम्मीदवार किसी भी प्रकार के प्रश्न-उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। अगर आपके द्वारा किया गया दावा सही पाया जाएगा तो उसके लिए अंक प्रदान किए जाएगा।
यह भी पढ़ें: UGC ने 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की, छात्रों को दाखिले से पहले सतर्क रहने की दी सलाह
इस दिन आएगा रिजल्ट
आपको बता दें कि आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण आईआईटी की ओर से विशेषज्ञों की टीम द्वारा करवाया जाएगा। सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
फाइनल आंसर की तैयार होने के बाद उसी को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। नतीजे 19 मार्च 2026 को जारी किए जा सकते हैं।
इस दिन हुई थी पीरक्षा
आपको बता दें कि GATE 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी को किया गया था। यह परीक्षा कुल 30 विषयों के लिए आयोजित कराई गई थी। प्रश्न पत्र में MCQ (मल्टीपल चॉइस), MSQ (मल्टीपल सिलेक्ट) और NAT (न्यूमेरिकल आंसर टाइप) जैसे अलग-अलग प्रकार के सवाल पूछे गए थे।