
IIT Roorkee: छात्रों की प्लेसमेंट और इंटरव्यू तैयारी को और प्रभावी बनाने के लिए आईआईटी रुड़की ने एआई तकनीक की मदद ली है। संस्थान ने ‘Elevate’ नाम के एक एआई-आधारित मॉक इंटरव्यूअर का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। यह सिस्टम छात्रों को वास्तविक इंटरव्यू अनुभव दिलाना और उनकी प्रदर्शन क्षमता पर विस्तृत फीडबैक देगा। यह एआई सिस्टम प्रत्येक छात्र के जवाबों का विश्लेषण करता है।
बिना किसी तनाव के इंटरव्यू की होगी प्रैक्टिस
आपको बता दें कि एलिवेट का उद्देश्य छात्रों को ऐसा माहौल देना है, जिसमें वो बिना किसी तनाव के इंटरव्यू की प्रैक्टिस कर सकें। क्योंकि कई इंजीनियरिंग छात्र पढ़ाई में अच्छे और मजबूत अकादमिक रिकॉर्ड के बावजूद इंटरव्यू में फेल हो जाते हैं। वहीं संस्थान के रिपोर्ट के अनुसार लगभग 70% सॉफ्टवेयर छात्र घबराहट, आत्मविश्वास की कमी और सीमित अनुभव की वजह से अपने पहले इंटरव्यू में असफल होते हैं। एलिवेट छात्रों के इसी कमी को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, जिससे छात्र बिना घबराहट अच्छी तरह से अपना इंटरव्यू दे सकें।
हर मॉक इंटरव्यू के बाद छात्रों को देता है रिपोर्ट
एलिवेट इंसानों की तरह बातचीत के लहजे और प्रवाह को दोहराता है। एलिवेट प्रत्येक छात्र के जवाबों का विश्लेष्ठ करता है, फॉलो अप प्रश्व पूछता है और हर मॉक इंटरव्यू के बाद छात्रों को एक डिटेल रिपोर्ट मिलती है, जिसमें उनके कोडिंग तरीके, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल और संचार क्षमता पर विशेष फीडबैक दिया जाता है। बता दें कि न्यूटन स्कूल के अनुसार, एलिवेट को एक लाख से अधिक रियल इंटरव्यू अनुभवों पर प्रशिक्षित किया गया है।
यह भी पढ़ें: JNUSU Election 2025: एबीवीपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 4 नवंबर को मतदान
छात्रों को बढ़ेगा आत्मविश्वास
आईआईटी रुड़की के करियर डेवलपमेंट सेल (CDC) के प्रभारी प्रो. राज कुमार दत्ता का कहना है कि कई बार तकनीकी रूप से सक्षम छात्र असली इंटरव्यू के दबाव में आत्मविश्वास खो देते हैं। जिसकी वजह से उनका सेलेक्शन नहीं हो पाता है। ऐसे में एलिवेट छात्रों को न केवल आत्मविश्वास देगा बल्कि उन्हें भविष्य के लिए तैयार प्रोफेशनल बनने की दिशा में एक नया अनुभव भी प्रदान करेगा।