Delhi-NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरूवार की रात से बारिश शुरू हो गई थी. जिसके चलते कई पॅास इलाकों में सड़के पानी में डूबी दिखाई दी. वहीं सुबह होते-होते वेस्ट यूपी में भी मौसम से करवट बदली और मेरठ सहित तमाम आस-पास जिलों में भारी बारिश हुई. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार और शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि लोगों ने गर्मी से राहत भरी सांस ली है..
यहां तूफान की चेतावनी
आईएमडी ने अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ तेज तूफान और भारी बारिश होने की संभावना जताई है. उत्तरी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में बिजली, तेज हवाओं और ओलावृष्टि/वर्षा के साथ तेज तूफान का पूर्वानुमान किया गया है. यही नहीं कुछ इलाकों में तूफान के साथ ओलावृष्ट्री होने की संभावना जताई है..
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने ओडिशा के तीन जिलों में टहनियां टूटने के कारण झोपड़ियों, खड़ी फसलों और पेड़ों को संभावित नुकसान तथा बिजली और संचार लाइनों में व्यवधान की चेतावनी दी है। लोगों को पक्के घरों में शरण लेने, पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने और बिजली के खंभों और बिजली के तारों से दूर रहने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण किसानों को अपना काम स्थगित करने को कहा गया है।