IMD Alert : मई की शुरूआत से ही देशभर के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. देश की राजधानी सहित उत्तर भारत में अप्रैल से ही तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा था. जिसके तहत पारा 43 डिग्री सेल्सियस हो चुका था. लेकिन अप्रैल के आखिर तक मौसम में बदलाव होने लगा और मई की शुरूआत से ही सुहावना मौसम हो गया. अधिकतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. वहीं शुक्रवार और शनिवार को Delhi- NCR समेत देश के कई हिस्सों में आंधी - तूफान के साथ - साथ हल्की बारिश भी हुई.
बारिश के कारण दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया था और तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह यानी 9 मई को 7 से 8 बजे तक दिल्ली- NCR समेत आस - पास के इलाकों में बारिश होने की पक्की संभावना है.
इन इलाकों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अगले दो घंटों में तूफान, बिजली चमकना व साथ ही बारिश होने की संभावना है. हरियाणा के सफीदों, जिंद,पानीपत, गोहाना, तोशाम, राजौंद, असंध शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में होगी बारिश
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर, बड़ौत, खेकड़ा, बागपत में भी बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है.
ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पंजाब - हरियाणा के साथ ओडिशा और गुजरात से लेकर बिहार और 10 अन्य राज्यों में बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं जम्मू - कश्मीर से लेकर सिक्किम और उत्तर पूर्वी भारत में भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है.
हल्की बारिश के साथ उड़ेगी धूलभरी आंधी
मौसम विभाग ने बताया की उत्तर पश्चिमी भारतीय राज्यों में हल्की बारिश के साथ - साथ धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसे में सभी लोग अपने - अपने घरों में रहें और खिड़की दरवाजों को बंद रखें.