Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों प्री मानसून ने दस्तक के दे दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र समेत उत्तर, पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार है. आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों तक देश के कई हिस्सों भारी बारिश होगी. साथ ही हफ्ते भर तक मौसम खुलने की संभावनाएं नहीं है..दिल्ली में आज भारी बारिश और बौछार की संभावना (Delhi Heavy Rain) बताई जा रही है.. आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
ओलावृष्टि की संभावनाएं
मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र मानसून से पहले तूफानी गतिविधियां और ओलावृष्टि हो सकती है. महाराष्ट्र के कई इलाकों में मई महीने की शुरुआत में ही मौसम के तेवर तल्ख हैं. अधिकांश हिस्सों में मई की शुरुआत में पहले ही गरज-चमक के साथ प्री-मानसून बारिश देखने को मिली है. अब एक बार फिर मौसम का मूड बदल रहा है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक नंदुरबार, धुले, नासिक, पुणे से लेकर सांगली, सतारा, कोल्हापुर और सोलापुर में 15-16 मई और फिर 19 से 23 मई के बीच दो बार तेज बारिश हो सकती है.
पूर्वोत्तर भारत में मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में आंशिक बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ
बारिश हो सकता है.
15 से 18 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकता है.
14 और 15 तारीख को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और तेज हवा का दौर दिख सकता है.
पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी
14-18 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति
से तेज हवाएं चल सकती है.
14 और 15 मई को गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है.
14 और 15 मई को मध्य महाराष्ट्र में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का संभावना है.
15 मई को मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.