Double alert : बुधवार को तपती गर्मी से मौसम ने हल्की फुल्की रहत प्रदान की,मंगलवार को जहां मौसम ने लोगों को सुकून दिया वहीँ बुधवार को उमस ने लोगो को कुछ परेशान भी किया. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण कोटा संभाग में 5 और 6 जून को अलर्ट जारी किया है. बाद में 8 और 9 जून को फिर से लू चलने की सम्भावना बताई है. ध्यान देने वाली बात यह है कि मौसम विभाग ने 90 मिनट के लिए डबल अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट के साथ साथ ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 13 जिलों में तेज़ आंधी और बारिश होने की सम्भावना है.
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, दौसा के आस पास जिलों में बादल के गरजने हल्की से तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की सम्भवना है. वहीँ 40से लेकर 60 KMPH की रफ़्तार से तेज धूलभरी आंधी आने की सम्भावना है.
इन जिलों में चलेंगी तेज़ हवाएं
जानकारी के लिए बता दें की करौली, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, बारां, कोटा , बीकानेर, श्रीगंगानगर, करौली के आस पास के इलाकों में 40 KMPH रफ़्तार से तेज़ आंधी बिजली चमकने और हल्की से तेज बारिश होने की सम्भावना ह.
हाड़ौती का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया आसमान में काले बादल देखने को मिले लेकिन बारिश नहीं हुई. पिछले 7 दिनों में पारे में 7 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई जिससे सभी के घरों के कूलर पंखे बंद हो गए. मौसम के बदलाव से लोगों को हल्की ठंडक के कारण गर्मी से राहत मिली.