कल का मौसम 10 सितंबर 2026 : देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. खास तौर पर ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है.
ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, उत्तर बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से 9 से 11 सितंबर के बीच ओडिशा में कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 10 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना बताई गई है.
बिहार और झारखंड में भी बारिश
मौसम विभाग ने बिहार में 9 और 10 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी 9 से 11 सितंबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है.
उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में 10 सितंबर को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ समय हल्की बारिश या गरज-चमक होने की संभावना है. IMD के दिल्ली पूर्वानुमान में 10 सितंबर के लिए किसी बड़े प्रभाव का उल्लेख नहीं किया गया है.
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचना बेहतर है. पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को भूस्खलन और तेज बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। मौसम विभाग के ताजा स्थानीय अपडेट और चेतावनियों का पालन करना जरूरी है.