
NEET Exam Hearing Supreme Court: सर्वोच्च न्यायालय आज 23 सितंबर को नीट पीजी 2025 परीक्षा की पारदर्शिता से जुड़ी एक याचिका को लेकर सुनवाई करेगा। यह मामला आज के लिए अदालती बोर्ड में सबसे पहले सूचीबद्ध है। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि आंसर-की दिखाए जाने का नया तरीका पारदर्शी नहीं था। काउंसलिंग शेड्यूल का इंताजर कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आज की सुनवाई काफी अहम है, क्योंकि आज की सुनवाई के बाद ही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी शेड्यूल जारी करेगी।
आंसर-की दिखाए जाने का नया तरीका पारदर्शी नहीं था
बता दें कि कई उम्मीदवारों ने अपने परिणामों में विसंगतियों की सूचना दी थी, जिसमें 50 से 150 अंकों तक के अंकों में अंतर का दावा किया गया था। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि आंसर-की दिखाए जाने का नया तरीका पारदर्शी नहीं था। साथ ही उन्होंने कहा कि इस परीक्षा प्रधिकरण की तरफ से परीक्षा को लेकर जिनती जानकारी पब्लिक की जाती है, वह ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए काफी कम है।
निर्देशों का नहीं किया पालन
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज को सभी उम्मीदवारों के रॉ स्कोर प्रकाशित करने, आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी करने और जिस तरह से परीक्षा पत्र चेक किए जाते हैं और अंकों की गणना की जाती है, इस टेक्नीक को बताने का आदेश दिया था। लेकिन NBEMS ने अभी तक केवल प्रश्न आईडी और उनके संबंधित उत्तर ही जारी किए हैं, जो न्यायालय के निर्देशों का पालन नहीं करता है।
कई राज्यों में काउंसलिंग शुरू
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही mcc.nic.in पर अंतिम शेड्यूल जारी करेगी। गुजरात, तमिलनाडु और केरल जैसे कुछ राज्यों ने अपनी काउंसलिंग शुरू कर दी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजीट कर सकते हैं।