.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Ddb95c880-6483-4c35-bf08-137cf4a0c537&w=3840&q=75)
BJP Parliamentary Board: नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड की बैठक चल रही है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर गहन चर्चा की जा रही है।
धनखड़ का इस्तीफा और खाली हुआ पद
बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा कि चिकित्सीय सलाह के चलते उन्हें स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देनी होगी, इसलिए वे तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं। धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति का पद खाली है।
चुनाव आयोग ने जारी की तारीखें
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी है। यदि चुनाव लड़ा जाता है तो मतदान 9 सितंबर को संसद भवन के प्रथम तल पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि एनडीए अपना उम्मीदवार किसे बनाता है और विपक्ष की ओर से क्या रणनीति अपनाई जाती है।