.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D62ccc827-e787-4368-b484-959988088097&w=3840&q=75)
उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए एनडीए के नेताओं ने गुरुवार को अहम बैठक की। इस बैठक का एजेंडा उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए बेहतर आपसी समन्वय और एनडीए सहयोगियों के बीच खास तालमेल को बैठना है। बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह लल्लन सिंह समेत कई नेता शामिल हुए।
बैठक को लेकर मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि फ्लोर लीडर्स मीटिंग में तय हुआ कि पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और उम्मीदवार के नाम को तय करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अधिकृत कर दिया गया है।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू तथा अन्य NDA के फ्लोर लीडर्स की बैठक में शामिल होने पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025
बैठक शुरू हो गई है। pic.twitter.com/8b9RzBOOkM
समय-सीमा को लेकर बड़ी घोषणा की थी
भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को उपराष्ट्रपति चुनाव, 2025 के आयोजन को लेकर एक आफिशियल नोटिफिकेशन को जारी किया था। राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 के प्रावधानों के तहत कार्य करते हुए, आयोग ने नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी और मतदान (यदि आवश्यक हो) की समय-सीमा को लेकर बड़ी घोषणा की थी।
सात अगस्त की इस अधिसूचना ‘भारत के राजपत्र’ में प्रकाशित किया गया। ‘राज्य राजपत्रों’ में भी इस संबंध में आधिकारिक भाषाओं में प्रकाशित होंगी। आयोग के तहत, चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी (आरओ) राज्यसभा में महासचिव हैं। यह 1974 के चुनाव नियमों के नियम 3 के अनुसार एक सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।
आयोग ने जारी की अधिसूचना
तय कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्र कमरा संख्या आरएस-28, संसद भवन, नई दिल्ली में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच दाखिल किया जाएगा। यह 21 अगस्त, 2025 तक, सार्वजनिक अवकाशों को छोड़, किसी भी कार्यदिवस पर इसे दाखिल किए जाने का नियम है। 15,000 रुपये की सुरक्षा राशि अनिवार्य होगी। इसे रिटर्निंग ऑफिसर को नकद जमा करना होगा।