इमरान खान के समर्थक अदियाला जेल को तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। यहां पर इमरान खान को रखा गया है। उनका आरोप है कि इमरान खान को डेथ सेल में रखा गया है। उनकी हालत खराब है। समर्थकों का कहना है कि सरकार को इमरान खान की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।
कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया
इमरान खान की बहनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जेल में इमरान खान से मिलने नहीं दिया जा रहा है और उनके साथ बदसलूकी की गई है। इस बीच, जेल प्रशासन ने कहा है कि इमरान खान की सेहत ठीक है और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। इमरान खान के समर्थकों ने 2 दिसंबर को अदियाला जेल के बाहर बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कई लोग पहुंच रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Supreme Court cracks down: डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI को मिली देशभर में कार्रवाई की खुली छूट
परिवार को नहीं मिलने दिया जा रहा
काफी वक्त से इमरान खान का परिवार पार्टी नेताओं और वकीलों से मिलने की इजाजत नहीं दे रहा है। इस वजह से शंका और बढ़ गई है। इमरान खान की बहनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जेल के बाहर धक्के दिए गए। बाल पकड़कर मारपीट की गई। उनका कहना है कि सरकार और जेल प्रशासन इमरान खान की हालत को छिपाने में लगे हैं। इमरान खान के बेटे कासिम खान ने भी एक बयान जारी कर कहा कि अगर उनके पिता जिंदा हैं, तो सरकार को इसका सबूत देना चाहिए। इसी बयान के बाद पीटीआई कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। वे जेल की ओर कूच कर रहे हैं।