Hapur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उत्पीड़न किया। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में फॉर्च्यूनर कार, वेव सिटी गाजियाबाद में विला की मांग कर रहे हैं। पति पर जान से मारने की नीयत से राइफल से फायर करने, ससुर पर पीड़िता के कपड़े फाड़ कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है । जबकि ननद ने भी जान से मारने धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने पता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शादी में परिजन ने करीब 80 लाख रुपये खर्च किए
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा निवासी एक विवाहिता ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 17 फरवरी 2023 को उसका विवाह ग्राम अतराड़ा निवासी अंशुमन त्यागी के साथ हुआ था। शादी में परिजन ने करीब 80 लाख रुपये खर्च किए थे। पीड़िता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग शादी में मिले दहेजे से खुश नहीं थे। पति दहेज में एक फच्यूनर कार तथा सास बबली, ससुर सुभाष त्यागी व ननद अक्षिता उर्फ गिन्नी गाजियाबाद वेव सिटी में एक विला की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने ली।
मामले की जांच की जा रही
आरोप है कि ननद अक्षिता उर्फ गिन्नी ने अपने पिता सुभाष की लाईसेन्सी राईफल लेकर उसे जान से मारने की धमकी दी। 21 जनवरी 2024 को पति, ससुर, सास व नन्द ने प्रार्थनी को जान से मारने की नियत से कमरे में बन्द करके आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी बचकर मकान के बाहर आकर शोर मचाया, तब मौहल्लेवालों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। पीड़िता ने परिजन को जानकारी दी। परिजन को ससुराल पक्ष के लोगों ने आश्वासन दिया कि अब दोबारा नहीं होगा। लेकन वह नहीं माने। उसका उत्पीड़न करते रहे। थाना प्रभारी हापुड़ देहात नीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।