भारतीय परंपरा और धार्मिक मान्यताओं में सप्ताह के प्रत्येक दिन का विशेष महत्व होता है। बुधवार का दिन विशेष रूप से भगवान गणेश को समर्पित है और इसे शुभ कार्यों के लिए भी अनुकूल माना जाता है। लेकिन एक विशेष मान्यता यह भी है कि बुधवार के दिन किसी के घर से विदाई करना अशुभ माना जाता है, खासकर बेटियों या नवविवाहित स्त्रियों की।
पड़ता है नकारात्मक प्रभाव
इस परंपरा के पीछे धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों तरह के कारण बताए जाते हैं। मान्यता है कि बुधवार को विदाई देने से घर की सुख-शांति और समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह विश्वास है कि इस दिन घर छोड़ने से जाने वाले व्यक्ति के साथ-साथ घर में रहने वाले परिजन भी मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। एक मान्यता यह भी है कि बुधवार को 'बुध ग्रह' सक्रिय होता है, जो बुद्धि, वाणी और व्यवसाय का कारक माना जाता है। इस दिन यदि कोई अपने घर से प्रस्थान करता है, तो उसका प्रभाव उसके निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक संतुलन पर पड़ सकता है। विशेषकर बेटी की विदाई को लेकर यह धारणा और भी प्रबल होती है, क्योंकि उसे घर की लक्ष्मी माना जाता है।
कौरी कल्पना
हालांकि यह पूरी तरह धार्मिक आस्था पर आधारित है और वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं, फिर भी बहुत से परिवार इस परंपरा का पालन करते हैं। माता-पिता के लिए यह जरूरी है कि वे इन मान्यताओं को समझें और निर्णय सोच-समझकर लें, ताकि पारिवारिक संतुलन और भावनात्मक पहलू दोनों सुरक्षित रहें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। लोकसत्य मीडिया संस्थान एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)