Fish for Healthy Heart: दिल को स्वस्थ रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है। हमारी रोजमर्रा की डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल होती हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाती हैं। इनमें मछली का नाम भी प्रमुखता ले लिया जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ खास मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह पोषक तत्व दिल की धड़कन को सामान्य रखने और खून में ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम करने में मदद करता है।
किन मछलियों का करें सेवन
सैल्मन और बांगड़ा मछली- सैल्मन और बांगड़ा मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होचा है। इनमें मौजूद ईपीए और डीएचए शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है, जो दिल की सेहत सुधारने और शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं।
सार्डिन-
सार्डिन एक छोटी वसायुक्त मछली है, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ-साथ प्रोटीन और विटामिन बी 12 का बेहतरीन सोर्स है। इसका सेवन भी दिल के लिए फायदेमंद होता है।
खाने का सही तरीका
मछली के पूरे फायदे पाने के लिए इस ड्रीप फ्राई करने के बजाय ग्रिल करके, भाप में पकाकर या कम तेल में बनाना बेहतर होता है। इससे अतिरिक्त कैलोरी और तेल से बचा जा सकता है।
हफ्ते में कितनी बार खाएं?
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, दिल की सेहत के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार मछली खानी चाहिए। एक बार में लगभग 3 औंस यानि 85 ग्राम पकी हुई मछली पर्याप्त मानी जाती है। मछली चुनते समय ध्यान रखें कि उसमें पारे की मात्रा कम हो।
यह भी पढ़ें: Sleeping Saliva Reasons: सुबह उठते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान? न करें नजरअंदाज हो सकता है इस बीमारी का संकेत
इन बातों का रखें ध्यान
केवल मछली खाने से ही दिल की बीमारियों का खतरा पूरी तरह टल नहीं जाता। एक स्वस्थ दिल के लिए संतुलित आहारा के साथ-साथ नियमित व्यायाम, पूरी नींद और वजन को नियंत्रण में रखना भी बेहद जरूरी है।