Dengue Recovery Diet: दिल्ली में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली नगर निगम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस साल अब तक डेंगू के कुल 695 मामले सामने आ चुके है। अकेले अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही 98 मरीज मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग और आम जनका की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि डेंगू मुख्य रुप से एडीज एजिप्टी नाम की संक्रमित मादा मच्छर के काटने से फैलता है। हालांकि सही समय पर इलाज और देखभाल मिलने से मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है।
डेंगू के लक्षण
तेज सिर दर्द
आंखों के पिछले हिस्से में दर्द
मांसपेशियों और जोड़ों में तेज ऐंठन और दर्द
तेज बुखार
त्वचा पर चकत्ते
कमजोरी और थकान
प्लेटलेट्स में कमी
प्लेटलेट्स कम होने पर घबराएं नहीं
डेंगू में अक्सर मरीज का प्लेटलेट काउंट तेजी से गिरने लगता है, जिससे लोग घबरा जाते हैं। कई मरीजों में यह बाद में अपने आप बढ़ने लगता है। मरीज को डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए। जिससे प्लेटलेट्स की संख्या को समझने में आसानी हो और उसके अनुसार इलाज किया जा सके। तो आइए प्लेटलेट्स बढ़ाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।
शरीर को पूरी तरह रखें हाइड्रेट
डेंगू में शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। डेंगू के दौरान नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके अलावा डेंगू में ORS और नींबू पानी भी शरीर में पानी और नमक की कमी नहीं होने देते हैं। साथ ही इस बीमारी में पपीता, अनार और कीवी का जूस पीना बेहद फायदेमंद है।
पपीते के पत्ते का जूस
पपीते के पत्तों का जूस डेंगू में काफी मददगार माना जाता है। यह प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने और इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई के साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम पाए जाते हैं। साथ ही यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें: पिंपल्स से लेकर जोड़ों के दर्द तक…आक के पौधे से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं; जानें इस्तेमाल का तरीका और सावधानियां
डॉक्टर की सलाह और सही दवा
डेंगू की कोई अलग से विशेष दवा नहीं होती है। डॉक्टर मरीज के लक्षणों के आधार पर ही इलाज करते हैं। इसलिए संतुलिस आहार के साथ-साथ डॉक्टर की बताई दवाएं समय पर लें। अगर बुखार में सुधार न हो, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल या डॉक्टर से संपर्क करें।