Hemoglobin Foods: शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होना एक आम समस्या है, जिसके कारण अक्सर थकान, कमजोरी, चक्कर आना और सांस फूलने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। आमतौर पर लोग इस कमी को दूर करने के लिए महंगे फूड सप्लीमेंट्स या दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद आम सब्जियां ही इस समस्या से राहत दिला सकती है? तो आइए जानते हैं कि उन सब्जियों के बारे में जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं।
पालक, मेथी और चौलाई
पालक, मेथी और चौलाई जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन और फोलेट का बेहतरीन सोर्स है। फोलेट हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इसे डाइट में शामिल करने के लिए आप पालक को दाल में मिला सकते हैं, मेथी की सब्दी बना सकते हैं या चौलाई को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनके साथ नींबू या विटामिन सी से भरपूर फल खाने से आयरन को शरीर में सोखने में मदद मिलती है।
लौकी और शकरकंद
लौकी में पानी और जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पोषण देते हैं। आप लौकी की सब्जी या सूप बना कर डाइट में शामिल करते हैं। इसके अलावा शकरकंद में फाइबर, विटामिन और अन्य खनिज पाए जाते हैं। उबला हुआ शकरकंद खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
चुकंदर
चुकंदर में फोलेट और कई जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने और पोषण देने में बहुत मददगार है। आप इसे सलाद के रूप में, सब्जी या सूप बनाकर अपनी रोजाना की डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
ब्रोकली, टमाटर और हरी मटर
ब्रोकली और हरी मटर में कई जरूरी विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। ब्रोकली में मौजूद विटामिन सी पौधों से मिलने वाले आयरन को शरीर में सोखने में मदद करता है। इन्हें हल्का पकाकर या दाल-सब्जी में मिलाकर खाया जा सकता है। वहीं टमाटर में भी भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर में आयरन को बेहतर तरीके से ऑब्जर्व करता है। इसे सलाद, दाल या सब्जी के रूप में आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Liver Diseases: लिवर फाइब्रोसिस और सिरोसिस में क्या है अंतर? जानें कब खतरनाक हो जाती है स्थिति
इन चीजों को भी कर सकते हैं शामिल
खून की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में आप दाल, चना और राजमा जैसी चीजों को भी शामिल कर सकते हैं। सही खानपान और संतुलित डाइट अपनाकर आप बिना किसी महंगे खर्च के अपने शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बनाए रख सकते हैं और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।