
Income Tax Raid: दीपावली से पहले आयकर विभाग ने कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। सोमवार को दिन निकलते ही हुई इस कार्रवाई से जिले के व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आयकर विभाग ने जिन-जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की है, वहां से दस्तावेज और अन्य चीजों की भी जांच की है। फिलहाल इस कार्रवाई के बारे में आयकर विभाग की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया है।
अधिवक्ता नितिन गर्ग के घर व कई स्थानों पर छापेमारी
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह को मोहल्ला श्रीनगर में टैक्स विभाग के अधिवक्ता नितिन गर्ग के घर समेत कई अन्य स्थानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। बताया गया कि टीम ने महत्वपूर्ण कागजातों की जांच कर अपने कब्जे में लिए हैं। छापामार कार्रवाई की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। व्यापारी टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी करने में जुटे रहे। बता दें कि इससे पहले भी शहर में आयकर विभाग ने टीम ने कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर टैक्स चोरी पकड़ी थी । हालांकि आयकर विभाग द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई।
स्थानीय लोगों में खलबली मची
विभाग की नजर दंपती की आय और संपत्ति के स्रोतों पर है। सुबह के समय शुरू हुई इस कार्रवाई ने स्थानीय लोगों में खलबली मचा दी। आयकर विभाग की टीमें पूरी तैयारी के साथ पहुंचीं और बिना किसी पूर्व सूचना के तलाशी शुरू की। सभी स्थानों पर स्थानीय पुलिस की भारी तैनाती की गई है ताकि कार्रवाई में कोई व्यवधान न हो। स्थानीय निवासियों और पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई, और लोग इस कार्रवाई के कारणों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
क्या है मामला?
आयकर विभाग ने अभी तक कार्रवाई के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी टैक्स चोरी और आय के गैर-कानूनी स्रोतों से जुड़ी हो सकती है। शहर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।