
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 23 से 26 सितंबर तक लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत-ए ने 5 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वहीं इस सीरीज का पहला मुकाबला इसी मैदान में ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
चुनौतीपूर्ण टारगेट को हासिल किया
भारत-ए टीम को जीत के लिए 412 रनों का टारगेट मिला था। इसे टीम ने 91.3 ओवर में पूरा कर लिया। रेड बॉल क्रिकेट में 400 से ज्यादा का चौथी पारी रनचेज करना आसान नहीं होता, लेकिन इंडिया-ए ने इसे शानदार तरीके से अचीव कर लिया। यह पिछले 43 सालों में भारतीय मैदान पर चौथी पारी का सबसे बड़ा सफल रनचेज है। साथ ही किसी ए टीम के लिए यह भी सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
ए टीम के सबसे बड़े रनचेज
412: भारत-ए vs ऑस्ट्रेलिया-ए, लखनऊ, 2025
367: ऑस्ट्रेलिया-ए vs श्रीलंका-ए, हम्बनटोटा, 2022
365: वेस्टइंडीज-ए vs इंग्लैंड-ए, सेंट जोन्स, 2006
365: न्यूजीलैंड-ए vs ऑस्ट्रेलिया-ए, लिंकन, 2023
340: भारत-ए vs नॉटिंघमशायर, ट्रेंट ब्रिज, 2003
केएल राहुल ने बनाई यादगार पारी
इस मुकाबले में केएल राहुल हीरो रहे। उन्होंने 210 गेंदों का सामना करते हुए 176 नाबाद रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल थे। आपनी पहले पारी में राहुल केवल 11 रन ही बना सके थे, लेकिन दूसरी पारी में उनका शतक इंडिया-ए को जीत दिलाने के लिए निर्णायक साबित हुआ।
इसे भी पढ़ें : उत्तर रेलवे ने की M-UTS की शुरुआत, पहले चरण में चार बड़े शहरों को किया गया शामिल, तुरंत मिलेगा अनारक्षित ट्रेन टिकट
शतक से सजा शतक
भारत-ए की दूसरी पारी में साई सुदर्शन ने भी शतक जड़ा। वहीं कप्तान ध्रुव जुरेल ने 56 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस शानदार बैटिंग के कारण टीम ने 412 रन का लक्ष्य आसानी से पूरा कर लिया और ऑस्ट्रेलिया-ए को 5 विकेट से हरा दिया।
स्कोरकार्ड की झलक
ऑस्ट्रेलिया-ए: पहली पारी-420, दूसरी पारी-185
भारत-ए: पहली पारी-194, दूसरी पारी-413/5
लाइव नहीं दिखा मुकाबला
इस ऐतिहासिक मैच को दुर्भाग्य से भारतीय फैन्स लाइव नहीं देख पाए, क्योंकि BCCI ने इसका लाइव प्रसारण नहीं किया। फिर भी मैदान पर हुई जीत ने इंडिया-ए के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें आत्मविश्वास दिया।