India Brazil Deal Cancel: भारत के स्वदेशी मिसाइल सिस्टम ‘आकाश’ को लेकर एक बड़ा झटका सामने आया है। ब्राजील ने इस मिसाइल प्रणाली को खरीदने की बातचीत रोक दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील की सेना ने इसके प्रदर्शन को कुछ ऑपरेशनल स्थितियों में कमजोर माना है, खासकर तेज रफ्तार और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले लक्ष्यों के खिलाफ। यह फैसला भारत के लिए निराशाजनक है क्योंकि ‘आकाश’ को आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता के तौर पर प्रचारित किया जा रहा था।
ब्राजील का रुख यूरोपीय कंपनी MBDA की ओर
ब्राजील ने अब यूरोपीय डिफेंस कंपनी MBDA की ओर रुख किया है, जो Enhanced Modular Air Defence Solutions (EMADS) जैसी तकनीक मुहैया कराती है। यह प्रणाली नाटो देशों में पहले से ही इस्तेमाल में है और बेहद भरोसेमंद मानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्राजील और MBDA के बीच करीब 1 अरब डॉलर की डील पर बातचीत चल रही है। यह सौदा लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी एयर डिफेंस डील में गिनी जा रही है।
यह भी पड़ेंःIndia Buisness increase: भारत का व्यापार घाटा जून में घटा, कड़ी नीतियों और समझदारी से हुई बचत
‘आकाश’ को ड्रोन और स्मार्ट बम जैसे खतरों के लिए कमजोर बताया
ब्राजील की मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि आकाश मिसाइल प्रणाली ड्रोन, क्रूज मिसाइल और लो-एल्टीट्यूड टारगेट्स को रोकने में पूरी तरह सक्षम नहीं है। आज के समय में जब युद्ध के तरीके बदल रहे हैं और स्मार्ट हथियारों का इस्तेमाल बढ़ गया है, ऐसे में ब्राजील की नजर उन तकनीकों पर है जो तेज और आधुनिक खतरों से निपटने में ज्यादा असरदार हों। यह भारत के रक्षा निर्यात और ‘मेक इन इंडिया’ नीति के लिए एक चेतावनी मानी जा रही है कि वैश्विक मानकों पर खरी उतरने के लिए अभी और सुधार की जरूरत है।