.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dfc98df45-8d8a-4a4c-9bfe-15a45b4d574f&w=3840&q=75)
India Came Forward to Help: अफगानिस्तान में रविवार देर रात आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं। इस आपदा की घड़ी में भारत ने मानवीय सहायता का हाथ बढ़ाया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जानकारी दी कि भारत ने काबुल में 1000 परिवारों के लिए तंबू और 15 टन खाद्य सामग्री पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान के साथ खड़ा है और आने वाले दिनों में और अधिक राहत सामग्री भेजी जाएगी।
भारत का राहत अभियान
जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि भारतीय मिशन ने काबुल से कुनार तक तुरंत राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने अफगान विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी से बातचीत कर भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। विदेश मंत्री ने कहा कि सोमवार से और भी आवश्यक वस्तुएं और मदद अफगानिस्तान भेजी जाएगी। भारत की इस पहल से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।
यह भी देखेंःRain in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में 15 साल बाद रिकार्ड तोड़ बारिश, सितंबर में और बरसेंगे बादल
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अफगानिस्तान में भूकंप से हुई तबाही पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और हर संभव मदद देने को तैयार है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, 6.0 तीव्रता वाले इस भूकंप ने नंगरहार और कुनार प्रांत में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए भारत मानवीय सहायता देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। अफगानिस्तान में जारी राहत अभियान में भारत की मदद वहां के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
Deeply saddened by the loss of lives due to the earthquake in Afghanistan. Our thoughts and prayers are with the bereaved families in this difficult hour, and we wish a speedy recovery to the injured. India stands ready to provide all possible humanitarian aid and relief to those…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025