
Bulandshahr News: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भारतवर्ष तरक्की की ओर अग्रसर है। तरक्की और विकास के साथ सभी क्षेत्रों में भारतवर्ष की दुनिया में अलग पहचान है। बुलंदशहर के कस्बा बुगरासी के पूर्व चेयरमैन आरिफ सईद खान की माता के निधन की सूचना मिलते ही बुधवार की शाम जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद परिवार को साधना देने के लिए पहुंचे उनके आवास पर पहुंचे। गुलाम नबी आजाद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरिफ सईद खान के परिवार को सांत्वना दी। बीते दिनों आरिफ सईद खान की माता का निधन हो गया था ।
देश विकास की तरफ बढ़ रहा
इस दौरान गुलाब नबी आजाद ने कहा कि आरिफ सईद खान के परिवार से उनके घरेलू सम्बन्ध हैं। पिछले छः माह में उनके परिवार में दो मौत हो चुकी हैं और मैं परिवार के साथ शोक शोक संवेदना प्रकट करने के लिए आया हूँ। कहा कि वर्तमान सरकारें सही काम कर रही हैं और देश विकास की तरफ बढ़ रहा है। जिससे देश का नाम दुनिया में रोशन हो रहा है। बिहार चुनाव पर पर कहा कि दोनों गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।
ऐसे लोगों को राजनीति में आना चाहिए
प्रशांत किशोर के सवाल पर बोले कि ऐसे लोगों को राजनीति में आना चाहिये, हमारी सहानुभूति और भावनाएं उनके साथ हैं। अन्य राजनैतिक सवाल पर गुलाम नबी आजाद पूरी तरह बचते नज़र आये। इस दौरान शोएब खान, सुहेल खान, केदारनाथ त्यागी भी मौजूद रहे।