Air India, IndiGo cancel flights: भले ही भारत-पाक युद्ध अब विराम हो गया हो, लेकिन अभी भी लगभग 8 शहरों से इंडिगों की फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया है.. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि भारत-पाक के बीच जब सीज फायर हो गया है तो भी फ्लाइट्स क्यों कैंसिल की गई हैं. इसके पीछे इंडिगो ने सुरक्षा कारणों का ही हवाला दिया है. इंडिगो और एयर इंडिया ने देश के 8 प्रमुख शहरों के लिए एडवाइजरी जारी की और कहा कि 13 मई के लिए फ्लाइट्स कैंसल रहेंगी.
अभी नहीं टला खतरा
दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही सीजफायर हो गया, मगर खतरा अभी टला नहीं है. बीती रात 8 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने भी कड़े शब्दों में पाकिस्तान को लताड़ लगाई थी. साथ ही कहा था कि टेरेरिज्म और टॅाक एक साथ नहीं हो सकती है. जानकारी क मिल रही है कि पाकिस्तान अभी भी अपनी हरकतों में बाज नहीं आ रहा है. सीजफायर होने के बाद भी तनाव बरकरार है. अब भी बॉर्डर इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं. भारत भी अलर्ट मोड पर है. बॉर्डर इलाके से उड़ने वाली फ्लाइट्स को लेकर बहुत एहतियात बरते जा रहे हैं.
एयर इंडिया और इंडिगो ने कहां-कहां की फ्लाइट्स कैंसल की
अमृतसर (एयर इंडिया और इंडिगो)
चंडीगढ़ (एयर इंडिया और इंडिगो)
लेह (एयर इंडिया और इंडिगो)
श्रीनगर (इंडिगो)
जोधपुर (एयर इंडिया)
जामनगर (एयर इंडिया)
भुज (एयर इंडिया)
राजकोट (एयर इंडिया और इंडिगो)
जम्मू (एयर इंडिया और इंडिगो)