
भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी पर जवाब दिया है, जिसमें उसने दावा किया था कि उन्होंने पीएम मोदी से बात की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत रूस से अब तेल नहीं खरीदने वाला है। इस दौरान जब रणधीर जायसवाल से पूछा गया कि क्या पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच किसी तरह की बातचीत हुई या टेलीफोन पर बातचीत हुई। इस पर जवाब देते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा कि उन्हें कल दोनों नेताओं के बीच किसी तरह की बातचीत की जानकारी नहीं है।
संघर्ष पर भारत का बयान
MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान संघर्ष पर भारत के रुख को साफ किया। उन्होंने तीन बातों को साफ किया कि एक, पाकिस्तान टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन को पनाह देता है। टेररिस्ट एक्टिविटी को स्पॉन्सर करता है। दूसरी बात पर अपनी अंदरूनी नाकामियों के लिए अपने पड़ोसियों को दोष देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है।
ट्रांजिशन अगले कुछ दिनों में होगा
वहीं, तीसरी बात पाकिस्तान इस बात से नाराज है कि अफगानिस्तान अपने इलाकों पर सॉवरेनिटी का उपयोग कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अभी काबुल में हमारा एक टेक्निकल मिशन है। इस टेक्निकल मिशन से एम्बेसी में ट्रांजिशन अगले कुछ दिनों में होगा।