Rolls Royce: भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत अब केवल एक उभरता हुआ बाजार नहीं बल्कि ग्लोबल डिफेंस और एडवांस इंजीनियरिंग का बड़ा हब भी बनता जा रहा है। इसी बदलते भारत को देखते हुए ब्रिटेन की अल्ट्रा लग्जरी कार मेकर और एयरो-इंजन मैन्यूफैक्चरर रॉल्स रॉयस भारत में अपने बिजनेस एक्सपेंशन को लेकर काफी गंभीर हो रहा है। कंपनी भारत को ब्रिटेन के बाहर अपना तीसरा ''होम मार्केट'' बनाने पर विचार कर रहा है।
भारत में बड़ा निवेश करने की तैयारी
PTI को दिए एक इंटरव्यू में, रोल्स-रॉयस इंडिया के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट शशि मुकुंदन ने कहा कि कंपनी भारत में बड़ा निवेश करने की तैयारी में है। हालांकि निवेश शशि का खुलासा नहीं किया गया लेकिन उन्होंने साफ कहा कि इसका असर इतना बड़ा होगा कि लोग इसे महसूस करेंगे। इस निवेश से भारत में पूरी वैल्यू चेन और इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Kawasaki New Launch: रेट्रों लुक मॉडर्न फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई Kawasaki Z650RS बाइक, कीमत है इतनी
एयरो इंजन को भारत में डेवलप करना प्राथमिकता
रॉल्स रॉयस इंडिया के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट साशी मुकुंदन ने कहा कि नई जनरेशन के एयरो इंजन को भारत में डेवलप करना प्राथमिकता है, ताकि एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के तहत भारत में बनने वाले फाइटर जेट को शक्ति दी जा सके। उन्होंने बताया कि, "अगर एएमसीए के लिए जेट इंजन का डेवलपमेंट रोल्स-रॉयस के साथ होता है, तो इससे भारत को नेवल प्रोपल्शन इंजन बनाने में भी मदद मिल सकती है।" बता दें कि, रोल्स-रॉयस दुनिया की उन गिनी-चुनी कंपनियों में शामिल है, जिनके पास एयरो इंजन को “मैरिनाइज” करने की क्षमता है.
अमेरिक और जर्मनी के बाद अब भारत
आपको बता दें कि ब्रिटेन के अलावा रॉल्स रॉयल अमेरिका और जर्मनी को भी अपना होम मार्केट मानती है। जहां कंपनी की मजबूत मौजूदगी और मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी हैय़ अब भारत को भी उसी स्तर पर लाने की तैयारी इस बात का संकेत है कि कंपनी भारत में लांग टर्म प्लांस के साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है।