श्रीलंका में चक्रवात दितवाह के कारण भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचाई है। इस बीच भारत की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन सागर बंधु के जरिए एनडीआरएफ और वायु सेना ने श्रीलंका में राहत एवं बचाव कार्य को तेज कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर शुक्रवार को बड़ा अपडेट जारी किया है।
भारतीय वायु वायुसेना सी-17 ग्लोबमास्टर
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि एक और भारतीय वायु वायुसेना सी-17 ग्लोबमास्टर यहां पर पहुंचा है। यह सड़क मार्ग से आवागमन बहाल करने को लेकर बेली ब्रिज यूनिट्स के साथ कोलंबो में उतारा गया है। इस उड़ान में इंजीनियरों और चिकित्सा विशेषज्ञों समेत 25 कर्मियों की एक टीम भी पहुंच चुकी है।
श्रीलंका में राहत एवं बचाव कार्य को तेज किया
आपको बता दें कि चक्रवात दितवाह की वजह से भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बीच भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सागर बंधु के तहत एनडीआरएफ ने श्रीलंका में राहत एवं बचाव कार्य को तेज किया है। सोमवार को एनडीआरएफ टीम ने सेदावट्टा और नाडीगामा में एक दृष्टिबाधित वरिष्ठ नागरिक और एक घायल महिला को सुरक्षित निकालकर मौके पर ही चिकित्सीय सहायता प्रदान की। भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि ऑपरेशन सागर बंधु के तहत एनडीआरएफ टीम जीवनरक्षक कार्यों को जारी रखेगी। जगह-जगह इलाज मुहैया कराया गया।”
28 नवंबर को शुरू किया अभियान
आपको बता दें कि भारत ने 28 नवंबर को चक्रवात दित्वाह से श्रीलंका में उत्पन्न भीषण बाढ़, जनहानि से मची तबाही के बाद तुरंत मानवीय सहायता और आपदा राहत समर्थन के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है।