
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी 9 से 16 अक्टूबर तक भारत के दौरे पर हैं। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्ताकी से मिले। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस दौरान अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता को लेकर भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। काबुल में दोबारा से भारत का दूतावास खोलने की घोषणा की।
क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की भारत यात्रा द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता की पुष्टि करने की दिशा काफी अहम मना जा रहा है। एस. जयशंकर ने कहा, भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस बीच घनिष्ठ सहयोग राष्ट्रीय विकास के साथ क्षेत्रीय स्थिरता और लचीलेपन में योगदान देता है। इसे और मजबूत करने को लेकर काबुल स्थित भारत के तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास का दर्जा देने की घोषणा करते हुए खुशी महसूस हो रही है।
भारत आपके विकास और प्रगति में गहरी रुचि रखता है
विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच जो योजनाएं पूरी हो चुकी है, उसके रखरखाव और मरम्मत समेत अन्य परियोजनाओं को लेकर भी बातचीत हो सकती है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, एक करीब पड़ोसी और अफगान लोगों के शुभचिंतक के रूप में भारत आपके विकास और प्रगति में गहरी रुचि रखता है। आज वे पुष्टि करते हैं कि हमारी दीर्घकालिक साझेदारी, इसके तहत अफगानिस्तान में अनेक भारतीय परियोजनाएं संचालित हुई हैं। इसके साथ हमारी टीमें अफगानिस्तान की अन्य विकास प्राथमिकताओं पर भी चर्चा हो सकती हैं।