भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 क्रिकेट टीमें अब टेस्ट फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 12 जुलाई से इंग्लैंड के केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, बेकेनहम में शुरू होगा. यह मुकाबला 4 दिन तक चलेगा और भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से इसकी शुरुआत होगी. इससे पहले भारत की अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3-2 से हराया था. अब जब फॉर्मेट रेड बॉल यानी टेस्ट का है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम ज्यादा धैर्य और एकाग्रता दिखा पाती है. सबकी नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि कौन सी टीम टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करती है. वनडे में बढ़त बनाने वाली भारतीय टीम का मनोबल जरूर ऊंचा होगा, लेकिन टेस्ट में बाजी मारना आसान नहीं होगा.
वैभव सूर्यवंशी और आयुष महात्रे करेंगे ओपनिंग
पहले टेस्ट में भारतीय टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी कप्तान आयुष महात्रे और वैभव सूर्यवंशी को दी जा सकती है. वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव के पास टेस्ट फॉर्मेट में भी खुद को साबित करने का मौका है. उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ दो यूथ टेस्ट मैच खेले थे और वहां अच्छा खेल दिखाया था.
मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी यूनिट भी तैयार
भारत की बैटिंग लाइनअप में विहान मल्होत्रा, राहुल कुमार, कनिष्क चौहान और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी शामिल होंगे. गेंदबाजी में अंबरीश, दीपेश देवेंद्रन, अनमोलजीत सिंह, युद्धजीत गुहा और नमन पुष्पक बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
आयुष महात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, दीपेश देवेंद्रन, अनमोलजीत सिंह, युद्धजीत गुहा, नमन पुष्पक
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
हमजा शेख (कप्तान), ताजीम अली, जेडन डेनली, रॉकी फ्लिंटॉफ, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, जैक होम, बेन मेयस, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, थॉमस रीव, आर्यन सावंत, एकांश सिंह, जय सिंह, आर्ची वॉन