
India UK Trade Deal :भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच वर्षों की बातचीत और प्रयासों के बाद आखिरकार फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सहमति बन गई है। लंदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर के बीच इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इस डील से न केवल दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम जनता को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा। फैशन, दवा और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में वस्तुएं सस्ती होंगी, जबकि कुछ वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं।
सस्ते होंगे ये सामान
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत भारत से UK भेजे जाने वाले करीब 99% उत्पाद टैक्स फ्री होंगे। इसका मतलब है कि कपड़े, जूते, मरीन प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील और ज्वैलरी जैसी वस्तुएं पहले की तुलना में सस्ती मिलेंगी। भारत में बनने वाले इन उत्पादों की ब्रिटिश बाजार तक पहुंच आसान होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प मिल सकेंगे।
इन वस्तुओं के बढ़ सकते हैं दाम
जहां एक ओर कुछ चीजें सस्ती होंगी, वहीं कुछ उत्पाद महंगे भी हो सकते हैं। कृषि उत्पाद, कार और बाइक जैसे ऑटो प्रोडक्ट्स तथा स्टील जैसी चीजों पर लागत बढ़ सकती है, जिससे इनके दामों में इजाफा हो सकता है। यह बदलाव सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर असर डालेगा।
बढ़ेगा निवेश, मिलेगा रोजगार
इस समझौते के जरिए दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 120 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे निवेश में बढ़ोतरी होगी और नई नौकरियों के अवसर खुलेंगे। भारत की कंपनियों को ब्रिटेन में बड़ा बाजार मिलेगा, जिससे स्टार्टअप और MSME सेक्टर को भी बल मिलेगा।
कृषि और टेक्सटाइल को मिलेगा नया बाजार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस डील से भारत के कृषि उत्पादों, फूड इंडस्ट्री, वस्त्र, जूते, रत्न एवं आभूषण, और इंजीनियरिंग वस्तुओं के लिए ब्रिटेन में नए अवसर खुलेंगे। इससे न सिर्फ निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों और उत्पादकों को भी बेहतर दाम मिल सकेंगे।