
कैनबरा के मानुका ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया है. इस मुकाबले का टॉस कंगारू कप्तान मिचेल मार्श ने जीता है. इस मैच में दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव दिखाई दिए.
पहले तीन टी20 मैचों से बाहर नीतीश रेड्डी
इसके साथ ही इस मुकाबले की शुरुआत में ये अपडेट आया कि ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि ऑलराउंडर नीतीश को एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान बाएं पैर की जांघ (क्वाड्रिसेप्स) में चोट लग गई थी. अब उन्हें गर्दन में जकड़न (नेक स्पैजम) की शिकायत हो गई है, जिसकी वजह से उनकी रिकवरी और मूवमेंट पर असर पड़ गया है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है.
अर्शदीप और कुलदीप को नहीं मिला मौका
कैनबरा टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह को भी बाहर रखा गया. जो कि हाल के दिनों में भारत के लिए सबसे बेहतरीन टी 20 गेंदबाज रहे हैं. उनकी जगह पर भारत ने हर्षित राणा को शामिल किया, ताकि निचले क्रम की बल्लेबाजी में मजबूत बनी रहे. ऐसी उम्मीद है कि दूसरी पारी में भारत का यह फैसला कहीं उल्टा ना पड़ जाए. इसके साथ ही कुलदीप यादव को भी इस मुकाबले से बाहर रखा गया. इन दोनों के अलावा रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर को भी पहले मैच में बेंच पर बैठना पड़ा है.
इसे भी पढ़ें : UP की बदल जाएगी तस्वीर-तकदीर, विकास को मिल रही नई उड़ान, हो रहा नए एक्सप्रेस-वे पर तेजी से काम !
कैनबरा T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
कैनबरा T20I में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिच ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश हेजलवुड