India vs New Zealand ODI Squad 2026 : न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। चोटिल तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकिब नबी को शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया है। पहले आकिब को सिर्फ चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुना गया था, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने के बाद उन्हें पूरी सीरीज की शुरुआत से ही टीम का हिस्सा बना दिया गया है।
आकिब नबी को मिला बड़ा मौका
आकिब नबी के लिए यह भारतीय टीम में अपनी जगह मजबूत करने का बड़ा मौका है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। अब उन्हें शुरुआती तीन मुकाबलों में टीम के साथ रहने का अवसर मिलेगा। पहले तीन वनडे में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। आकिब को गेंदबाजी में अपना दम दिखाने का मौका मिल सकता है।
मोहम्मद शमी की वापसी का इंतजार बढ़ा
टीम के ऐलान के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। प्रसिद्ध कृष्णा के बाहर होने के बाद उम्मीद थी कि शमी को मौका मिल सकता है, लेकिन चयनकर्ताओं ने आकिब नबी पर भरोसा जताया। इस तरह शमी एक बार फिर भारतीय वनडे टीम में जगह नहीं बना पाए। उनके प्रशंसकों को अब वापसी के लिए अगले चयन का इंतजार करना होगा।
तेज गेंदबाजी में नए चेहरों को मौका
न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे के लिए भारत के तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, गुरनूर ब्रार, अंशुल कंबोज और आकिब नबी को शामिल किया गया है। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी को केवल पहले वनडे के लिए टीम में जगह मिली है। इस सीरीज में भारतीय टीम के पास नए गेंदबाजों को आजमाने और उनके प्रदर्शन को परखने का मौका होगा।
आखिरी दो वनडे में बदलेगी कप्तानी
सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। ईशान किशन को उप-कप्तान बनाया गया है। इन मुकाबलों के लिए तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं, आकिब नबी, गुरनूर ब्रार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज टीम का हिस्सा बने रहेंगे।
इसे भी पढे़ं : न्यूजीलैंड के खिलाफ कुलदीप-वरुण को क्यों नहीं मिला मौका? 259 रन लुटने के बाद स्पिन कोच ने बताई वजह
पहले तीन और आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम
पहले तीन वनडे के लिए शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और आकिब नबी को चुना गया है। आखिरी दो वनडे के लिए श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर ब्रार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव टीम में हैं।