AFCAT Result 2026: इंडियन एयर फोर्स (IAF) की ओर से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2026) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब इंडियन एयर फोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद AFCAT 1 Result 2026 Declared लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि भारतीय वायु सेना की ओर से एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 31 जनवरी, 2026 को करवाया गया था। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक थी।
यह भी पढ़ें: UP Police Admit Card: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 340 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में ग्रुप A गैजेटेड ऑफिसर पदों को भरा जाना है।
AFCAT सेलेक्शन प्रोसेस
एएफसीएटी की लिखित परीक्षा भारतीय वायुसेना में शामिल होने का पहला कदम है. जो कैंडिडेट इस परीक्षा में पास हुए हैं, अब उन्हें AFSB इंटरव्यू के लिए तैयारी करनी होगी। यह इंटरव्यू चार-पांच दिन चलता है। जिसमें असेसमेंट के कई राउंड होते हैं। पहले दिन स्क्रीनिंग होता है, इसके बाद साइकोलॉजिकल ग्रुप टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन होता है। इसके बाद रिटेन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनती है।