
Indian Army Group C Recruitment 2025: अगर आप इंडियन आर्मी में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। इंडियन आर्मी ने ग्रुप-C के 194 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें 10वीं, 12वीं और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2025 तय की गई है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले joinindianary.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
STEP 3. लिफाफे पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ लिखें।
STEP 4. अब एप्लीकेशन फॉर्म के लिफाफे को कमांडेंट 505 आर्मी बेस वर्कशॉप, दिल्ली कैंट, दिल्ली 110010 पर भेज दें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि इंडियन आर्मी के ग्रुप सी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री अनिवार्य है। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।