Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना ने सीएसबीओ ग्रेड-II के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती रक्षा मंत्रालय के तहत मुख्यालय 2 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर, पणजी (गोवा) द्वारा निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 190 पर भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन ईमेल के माध्यम से करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मई तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 190 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें अनारक्षित वर्ग के 94 पद, अनुसूचित जाति के 22 पद, अनुसूचित जनजाति के 12 पद, ओबीसी के 43 पद, ईडब्ल्यूएस के 19 पद, दिव्यांग के 12 और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित 20 पद शामिल है।
क्या चाहिए योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम मैट्रिक पास होना जरूरी है। इसके साथ ही पीबीएक्स यानी टेलीफोन स्विच बोर्ड हैंडलिंग का कम से कम 6 महीने का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: IIT Delhi Recruitment 2026: आईआईटी दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। ये दोनों चरण केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालना होगा। फिर उसमें मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और सभी डॉरक्यूमेंट्स को अटैच करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर आधिकारिक ईमेल आईडी [email protected] पर भेजना होगापर मेल कर दें। ईमेल के सब्जेक्ट में CSBO Application के साथ अपना नाम लिखना जरूरी है।