Indian Navy Recruitment 2025: इंडियन नेवी में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंडियन नेवी ने युवाओं के लिए ग्रुप सी पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 जुलाई है। इंडियन नेवी ने 1100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
STEP 2. होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन / अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. उसके बाद डिटेल्स भरकर रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
STEP 4. लॉग इन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
STEP 6. फिर फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
कितनी होनी चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं डिप्लोमा, ग्रेजुएशन आदि की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार आवश्यक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयुसीमा में छूट मिलेगी।
18 जुलाई आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि ऑनलाइन आवेदन विंडो 5 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक खुली रहेगी। इस भर्ती अभियान के माध्मय से कई ग्रुप बी (एनजी) और ग्रुप सी सिविलियन पदों जैसे ट्रेड्समैन मेट, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और चार्जमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तिथी और विवरण बाद में भारतीय नौसेना द्वारा जारी किया जाएगा।