Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ने ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 275 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 जुलाई तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद SSC Officer Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
3. नया पंजीकरण करें।
4. शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई/बीटेक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित शाखा के अनुसार अन्य शैक्षणिक योग्यताएं भी निर्धारित की गई हैं, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IDBI Bank SO Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। विभिन्न शाखाओं के लिए आयु सीमा में मामूली बदलाव हो सकता है। इसके लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले आवेदन पत्रों की जांच के बाद शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ईमेल या एसएमएस के माध्यम से एसएसबी (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण देना होगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।