IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL की ओर से ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पोस्ट पर भर्ती निकली गई है। इस भर्ती के लिए जरिए 400 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 मार्च तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान में कुल 405 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें ट्रेड अपरेंटिस, टेक्नीशियन अपरेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पोस्ट शामिल हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा।
यह भी पढ़ें: CEL Recruitment 2026: सीईएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में 2 साल का नियमित आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं टेक्नीशियन के लिए संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में 3 साल का नियमित डिप्लोमा होना चाहिए। डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है।