IOCL JE Result 2025 OUT: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद IOCL JE Result 2025 OUT लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
STEP 4. पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।
STEP 5. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ में दर्ज हैं।
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL की ओर से जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर 2025 को किया गया था। अब इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को अब स्किल/प्रोफिशिएंसी/फिजिकल टेस्ट (SPPT) के लिए बुलाया जाएगा। यह चरण क्वालिफाइंग नेचर का होगा, यानी इसमें पास होना जरूरी है, लेकिन इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी
वहीं, सैलरी की बात करें, तो जूनियर इंजीनियर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये से लेकर 1,20,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जा सकती है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 381 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।